गोंद कतीरा के फायदे और नुकसान | Gond Katira Benefits & Side Effects in Hindi


गोंद कतीरा के फायदे और नुकसान | Gond Katira Benefits & Side Effects in Hindi| गोंद कतीरा (Tragacanth Gum) कहां मिलता है|गोंद कितने प्रकार की होती है|सबसे अच्छा गोंद कौन सा है
गोंद कतीरा के फायदे और नुकसान

गोंद कतीरा के फायदे और नुकसान|Gond Katira Benefits & Side Effects in Hindi| गोंद कतीरा (Tragacanth Gum) कहां मिलता है|गोंद कितने प्रकार की होती है|सबसे अच्छा गोंद कौन सा है

दोस्तों.. नमस्कार,हमारे भारतीय आयुर्वेद में बहुत ही बहुमूल्य जड़ी बूटियां और पेड़ पौधे है, जिनका हमारे जीवन में बहुत  बड़ा योगदान है! आयुर्वेद में इस्तेमाल की जाने वाली बहुत सारी जड़ी बूटियां एवम पेड़ पौधे हैं, जिनका हम सम्पूर्ण जानकारी के अभाव में ठीक ढंग से इस्तेमाल नहीं कर पाते हैं!

TOTAL COOKING द्वारा प्रस्तुत आज के लेख में हम आपको एक ऐसी आयुर्वेदिक औषधि के बारे में बता रहे हैं जो हमें पेड़ पौधों से प्राप्त होती है और यह हमें गोंद के रूप में मिलती है! इस औषधि का नाम है.. गोंद कतीरा.
आयुर्वेद में जड़ी बूटियों और पेड़ पौधों का बहुत अहम योगदान है तथा इन जड़ी बूटियों की जड़ों, पत्तों, फूलों से लेकर इनसे निकलने वाले गोंद तक का इस्तेमाल किया जाता है!

आज हम गोंद कतीरा के फायदे और नुकसान|Gond Katira Benefits & Side Effects in Hindi, के बारे में विस्तार से बता रहे हैं! 

आइए सबसे पहले जानते है:

गोंद कतीरा क्या है?- What is Tragacanth Gum?

गोंद कतीरा पेड़ से निकलने वाला चिपचिपा तरल पदार्थ होता है, जो हमें गोंद के रूप में मिलता है! यह देखने में सफेद और पीले रंग का होता है! इसे प्राप्त करने के लिए हमें पेड़ के तने को चीरा लगाना पड़ता है और तने से एक तरल पदार्थ निकलता है, जिसे सूखने के लिए रख दिया जाता है और सूखने पर इसका इस्तेमाल किया जाता है!

लेकिन यह हर किसी पेड़ से नहीं निकलता है! यह हमें बबूल कीकर और नीम के पेड़ से प्राप्त होता है! इस गोंद में प्रोटीन और फोलिक एसिड जैसे बहुमूल्य पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर से जुड़ी कई प्रकार की समस्याओं से छुटकारा दिलाने में लाभदायक सिद्ध होते हैं! गोंद कतीरा का ज्यादातर इस्तेमाल गर्मियों में किया जाता है! 

यह हमें लू के साथ साथ और अन्य कई प्रकार की शारीरिक बीमारियों से भी सुरक्षा प्रदान करता है! इसका इस्तेमाल पानी में भिगोकर किया जाता है! गर्मियों के मौसम में इसे दूध, शरबत, लच्छे और आइसक्रीम जैसे खाद्य पदार्थों में इस्तेमाल किया जाता है!

गोंद कतीरा के फायदे और नुकसान|Gond Katira Benefits & Side Effects in Hindi| गोंद कतीरा (Tragacanth Gum) कहां मिलता है|गोंद कितने प्रकार की होती है|सबसे अच्छा गोंद कौन सा है
Gond Katira



गोंद कितने प्रकार की होती है?-How many types of  Tragacanth Gum are there?

गोंद कतीरा विभिन्न प्रकार की होती है:
1.कीकर या बबूल का गोंद: कीकर और बबूल से प्राप्त होने वाला गोंद बहुत ही पौष्टिक होता है.

2.नीम का गोंद: नीम से प्राप्त होने वाला गोंद हमारे शरीर की रक्त संचार की गति को बढ़ाता है और साथ ही यह स्फूर्ति प्रदान करने वाला होता है, इस गोंद को  ईस्ट इंडिया गम भी कहते हैं.

3.आम की गोंद:  आम से प्राप्त होने वाला गोंद रक्त प्रसादक होता है.

4.हींग गोंद: हींग भी एक प्रकार का गोंद ही होता है जो हमें फेरूला कुल (सौंफ की प्रजाति का) के तीन पौधों की जड़ों से निकला यह सुगंधित गोंद के रूप में प्राप्त होता है.


यह भी पढ़े:



सबसे अच्छा गोंद कौन सा है?Which is the best Tragacanth Gum?

उपरोक्त बताए गए सभी प्रकार के गोंद में कीकर या बबूल का गोंद बहुत ही पौष्टिक और स्वास्थ्यवर्धक होता है! यह गोंद सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है और लड्डू बनाने में भी इसी गोंद का इस्तेमाल होता है!


गोंद कतीरा (Tragacanth Gum) कहां मिलता है?Where is Gond Katira (Tragacanth Gum) found?

गोंद कतीरा (Tragacanth Gum) पेड़ों से निकलने वाला चिपचिपा तरल पदार्थ होता है जिसे सुखाकर गोंद के रूप में प्राप्त किया जाता है! सामान्यता इसका इस्तेमाल गर्मियों में किया जाता है! भारत में गोंद कतीरा पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में पाया जाता है!


गोंद कतीरा की तासीर कैसी होती है?What is the effect of Gond Katira (Tragacanth Gum)?

गोंद कतीरा की तासीर ठंडी होती है और इसका ज्यादातर सेवन गर्मियों के मौसम में किया जाता है! विभिन्न प्रकार के पेय पदार्थों जैसे दूध, शरबत, लच्छे और आइसक्रीम में इस्तेमाल किया जाता है!

गोंद कतीरा के फायदे और नुकसान|Gond Katira Benefits & Side Effects in Hindi| गोंद कतीरा (Tragacanth Gum) कहां मिलता है|गोंद कितने प्रकार की होती है|सबसे अच्छा गोंद कौन सा है
गोंद कतीरा के फायदे और नुकसान


गोंद कतीरा के फायदे और नुकसान|Gond Katira Benefits & Side Effects in Hindi| गोंद कतीरा (Tragacanth Gum) कहां मिलता है|गोंद कितने प्रकार की होती है|सबसे अच्छा गोंद कौन सा है?


गोंद कतीरा के फायदे- (Gond Katira Benefits in Hindi), Gond Katira ke Faayade:

गोंद कतीरा का सेवन करने से हमें निम्नलिखित शारीरिक स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होते हैं:

1.कमजोरी दूर करने में लाभदायक:Beneficial in removing weakness
शारीरिक कमजोरी को दूर करने में गोंद कतीरा का सेवन करना बहुत ही लाभदायक सिद्ध होता है क्योंकि इसमें ढेर सारा प्रोटीन और फोलिक एसिड पाया जाता है! इसका सेवन करने से खून गाढ़ा होता है और शारीरिक ताकत मिलती है! शारीरिक कमजोरी को दूर करने के लिए 20 ग्राम गोंद कतीरा को एक कटोरी पानी में भिगोकर रखें और दूध मिश्री मिलाकर शरबत बनाकर पीने से बहुत फायदा मिलता है!

2.स्वपनदोष की समस्या में लाभदायक:Beneficial in dream problem
यदि कोई व्यक्ति स्वप्नदोष की समस्या से ग्रसित है तो इससे निजात पाने के लिए रात को सोने से पहले ठंडे दूध में भीगे हुए गोंद कतीरा को मिलाकर पीने से शीघ्र आराम मिलता है!

3.महिलाओं की मासिक धर्म में लाभदायक: Beneficial for women in menstruation
महिलाओं में मासिक धर्म की समस्या में नियमितता नहीं है तो इस समस्या से लाभ पाने के लिए गोंद कतीरा का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद साबित होता है!इसके लिए गोंद कतीरा को दूध और मिश्री के साथ मिलाकर सेवन करने से शीघ्र लाभ होता है और उपरोक्त समस्या से जल्द समाधान मिलता है!

4.गर्मियों में लू से बचाव में फायदेमंद:Beneficial to protect against heat stroke in summer
गर्मियों के मौसम में लोगों की समस्या सबसे ज्यादा परेशान करती है तपती गर्मी में घर से बाहर निकलने पर ब्लू लगने का डर सताता रहता है इस समस्या के समाधान के लिए आप गोंद कतीरा को रात भर पानी में भिगोकर सुबह या शाम को मिश्री के साथ मिलाकर सेवन कर सकते हैं!

5.रक्तचाप की समस्या में लाभदायक:Beneficial in blood pressure problem
यदि किसी व्यक्ति का रक्तचाप (ब्लड प्रेशर) अनियमित रहता है तो उसे संतुलित करने के लिए भी गोंद कतीरा का इस्तेमाल किया जा सकता है! इसके लिए आप गोंद कतीरा को शरबत या फिर ठंडे दूध के साथ सेवन करने से बीपी की समस्या को नियंत्रित करने में लाभ मिलता है!

गोंद कतीरा के फायदे और नुकसान|Gond Katira Benefits & Side Effects in Hindi| गोंद कतीरा (Tragacanth Gum) कहां मिलता है|गोंद कितने प्रकार की होती है|सबसे अच्छा गोंद कौन सा है
गोंद कतीरा के फायदे और नुकसान


यह जानकारी भी पढ़ें:






6.रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) बढ़ाने में लाभदायक:Beneficial in increasing immunity

अगर आप गर्मियों में जल्दी बीमार हो जाते हैं या सर्दी खांसी या जुकाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है, तो ऐसे में आप गोंद के बने लड्डू या फिर दूध के साथ गोंद कतीरा का सेवन कर सकते हैं इससे शारीरिक रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में बहुत लाभ मिलता है!

7.गलतुण्डिका (टॉन्सिल्स) में फायदेमंद:Beneficial in tonsils
यदि आप टॉन्‍सिल की वजह से नियमित रूप से परेशान रहते हैंं, तो गोंद कतीरा का सेवन इस समस्या से आपको शीघ्र आराम दिलाएगा! बच्चों में भी टॉन्सिल्स की समस्या अधिकतर रहती है! इसके लिए आप लगभग 10 से 15 ग्राम गोंद कतीरा को लगभग 8 से 10 घंटे पानी में भिगोकर पूरी तरह फूलने  दे और इसे मिश्री मिलाकर सुबह-शाम पीने से टॉन्सिल्स जननायक की समस्या से शीघ्र आराम मिलता है!

8.मुंह के छालों और सूजन से राहत पाने में फायदेमंद: Beneficial in relieving mouth ulcers and inflammation
गोंद कतीरा का सेवन मुंह के छालों और सूजन से उत्पन्न होने वाले दर्द से शीघ्र राहत प्रदान करता है! इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए गोंद कतीरा को बारीक पीसकर इसका पेस्ट बनाकर छालों और सूजन वाली जगह पर लगाने से तुरंत आराम मिलता है क्योंकि गोंद कतीरा ठंडी तासीर का होता है!

9.ब्रेस्ट का आकार बढ़ाने में लाभदायक:Beneficial in increasing breast size
बहुत सी महिलाएं अपने ब्रेस्ट के आकार को लेकर चिंतित रहती हैं! यदि कोई महिला अपने ब्रेस्ट के आकार से संतुष्ट नहीं है तो गोंद कतीरा का सेवन करना बी इस समस्या से आपको राहत प्रदान करता है! इसके लिए आप गोंद कतीरा को रात भर भिगोकर सुबह दूध के साथ नियमित सेवन करने से बेहतर परिणाम मिलेंगे!

10.पुरुषों की कामेच्छा शक्ति बढ़ाने में लाभदायक: Beneficial in increasing the libido power of men
गोंद कतीरा पुरुषों की कामेच्छा शक्ति को बढ़ाने में भी बहुत सक्षम है. इसके अलावा स्वपनदोष और शीघ्रपतन की समस्या से छुटकारा पाने में बहुत लाभदायक है! लगभग 10 ग्राम गोंद कतीरा को 8 से 10 घंटे पानी में भिगोने पर इसे मिश्री के साथ मिलाकर खाने से शीघ्र उपरोक्त समस्याओं से छुटकारा प्राप्त होता है आप इसे दिन में दो-तीन बार सेवन करेंगे तो बेहतर परिणाम मिलते हैं!

गोंद कतीरा के फायदे और नुकसान|Gond Katira Benefits & Side Effects in Hindi| गोंद कतीरा (Tragacanth Gum) कहां मिलता है|गोंद कितने प्रकार की होती है|सबसे अच्छा गोंद कौन सा है
गोंद कतीरा के साइड इफेक्ट


यह भी पढ़े:  • हरी पत्तेदार सब्जियां खाने के फायदे 

                   • मजबूत  हड्डियों  के  लिए पोषक  तत्व


गोंद कतीरा के साइड इफेक्ट|(Side Effects of Gond Katira in Hindi):

सभी चीजों के बहुत सारे फायदे होते हैं लेकिन उनसे हमें कुछ नुकसान भी देखने को मिलते हैं हालांकि गोंद कतीरा आयुर्वेद में इस्तेमाल किया जाता है! इसके कुछ नुकसान भी हो सकते हैं जो निम्न प्रकार से हैं:

•पुरुषों को भी गोंद कतीरा का अधिक इस्तेमाल करना नुकसानदायक साबित हो सकता है अतः इसकी सही मात्रा के लिए चिकित्सीय परामर्श जरूर लें!

•गोंद कतीरा का सेवन करने से कुछ लोगों को एलर्जी हो सकती है, इसलिए इस्तेमाल से पहले चिकित्सीय परामर्श लेकर ही इसका इस्तेमाल करें!

•गर्भवती महिला या दूध पिलाने वाली महिला को गोंद कतीरा का सेवन करने से पहले चिकित्सीय परामर्श जरूर लेना चाहिए!

•गोंद कतीरा का सेवन करने से पहले अपने शरीर को पूरी तरह से हाइड्रेट रखें क्योंकि इसका सेवन करने से नसें और आंतो के ब्‍लॉक होने का खतरा रहता है!


यह भी पढ़े:



FAQ:


Q.गोंद कतीरा कैसे खाये?
Ans: रात के समय 10 ग्राम गोंद कतीरा को 1 गिलास पानी में भिगो दें और फिर अगली सुबह इसमें 1 चम्‍मच चीनी मिला कर सेवन दिन में तीन बार ठंडे पानी के साथ कर सकते हैं.

Q.गोंद कतीरा कितने रुपए किलो है?|गोंद कतीरा price
Ans: बाजार में गोंद कतीरा के अलग-अलग भाव है सामान्यतया यह ₹600 किलो से शुरु है.

Q.कतीरा पीने से क्या होता है?
Ans: गोंद कतीरे का सेवन करने पर कई तरह के शारीरिक स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं जैसे:
1. कमजोरी दूर करता है
2. पीरियड्स को रेगुलर करता है
3. ​टॉन्सिल्स में आराम दिलाता है
4. मुंह के छालों से राहत मिलती है
5. ​वजन घटाने में मददगार है

Q.गोंद की तासीर क्या होती है?
Ans: गोंद कतीरा की तासीर ठंडी होती है.

Q.गोंद कितने तरह का होता है?
Ans: 

1.कीकर या बबूल का गोंद

2.नीम का गोंद

3.आम की गोंद

4.हींग गोंद

Q.सबसे अच्छा गोंद कौन सा होता है?
Ans: कीकर या बबूल का गोंद बहुत पौष्टिक होता है.

Q.कतीरा कैसे बनता है?
Ans: गोंद कतीरा पेड़ से निकलने वाली गोंद को सुखाने के बाद बनता है.

Q.बबूल के गोंद को कैसे खाएं?
Ans: बबूल गोंद को दही के साथ मिलाकर सेवन किया जा सकता है.

Q.गोंद कतीरा कहाँ मिलता है?
Ans: गोंद कतीरा (Tragacanth Gum) पेड़ों से निकलने वाला चिपचिपा पदार्थ होता है जिसे सुखाकर गोंद तैयार किया जाता है.


अस्वीकरण:

TOTAL COOKING की HEALTH TIPS कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों से बातचीत और प्रकाशक द्वारा विस्तृत अध्ययन के बाद तैयार किए जाते हैं! संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है! उपरोक्त लेख में उल्लेखित जानकारी को किसी प्रकार की शारीरिक संबंधी समस्या केे उपयोग में लाने हेतु  चिकित्सीय परामर्श जरुर लें!


दोस्तों आपको TOTAL COOKING द्वारा प्रस्तुत की गई की गोंद कतीरा के फायदे और नुकसान | Gond Katira Benefits & Side Effects in Hindi | गोंद कतीरा (Tragacanth Gum) कहां मिलता है | गोंद कितने प्रकार की होती है | सबसे अच्छा गोंद कौन सा है?, जानकारी कैसी लगी कमेंट करके जरूर बताएं यदि आपका कोई सुझाव हो तो भी कमेंट जरूर करें और यदि आप यहां पर अपनी मनपसंद व्यंजन की रेसिपी चाहते हैं तो नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में कमेंट करके जरूर बताएं हम कोशिश करेंगे उसकी रेसिपी प्रस्तुत करें! यदि आपको जानकारीअच्छी लगी हो तो शेयर जरूर करें!

यह भी ट्राई करें:

हिमाचली स्टाइल अरबी के पत्रोडे रेसिपी की आसान घरेलू विधि वीडियो के साथ


यदि आपका कोई सुझाव हो तो मुझे ईमेल करें और मेरे द्वारा बताई गई जानकारी व रेसिपी की ईमेल पाने के लिए मुझे, मेरे ब्लॉग पर दिए गए फॉलो बाय ईमेल (FOLLOW BY EMAIL) ऑप्शन पर क्लिक करके सदस्यता ले सकते हैं और आपके इनबॉक्स में मेरे द्वारा पोस्ट की गई व्यंजनों की रेसिपी व हिमाचली संस्कृति एवं धरोहर से जुड़ी ऐतिहासिक जानकारी पा सकते हैं!

यह भी पढ़े: Hotel Management के Students के लिए





टोटल कुकिंग भारतीय शाकाहारी/मांसाहारी व्यंजन, हिमाचली व्यंजन, एक्सप्लोर हिमाचल, बेकरी, कॉन्टिनेंटल, सामान्य जानकारी आदि के बारे में है! हम आपको सीधे हमारे किचन से लघु वीडियो और स्टेप बाय स्टेप फोटो रेसिपी प्रदान करते हैं! दिलचस्प रेसिपी सीखें और अपनी प्रतिक्रिया हमारे साथ साझा करें!

TOTAL COOKING is all about Indian veg/non- veg recipes, Himachali Dishes, Explore Himachal, Bakery, Continental, General Information etc. We provide you with short videos and step by step photo recipes straight from our kitchen. Learn interesting recipes and share your feedback with us.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Advertisement