दुनिया के 10 सबसे बड़े शहर जनसंख्या की दृष्टि से | Top 10 largest cities in the world by population 2022

जनसंख्या के हिसाब से विश्व के शीर्ष 10 सबसे बड़े शहर-Top 10 biggest city in the world by population|Top 10 largest cities in the world by population 2022

साल 2022 के लिए यूएन-हैबिटेट की नवीनतम रिपोर्टों के अनुसार, विश्व भर में आधी आबादी अब शहरों में रहती है! जबकि यह संख्या 2050 तक दो-तिहाई तक बढ़ने के आसार है! दिन प्रतिदिन शहरी चुनौतियां तेजी से बढ़ रही हैं, जिससे हमारे शहरों को बदलने के लिए इसे पहले से कहीं और अधिक महत्वपूर्ण बना दिया गया है!  साल 2022 में, शीर्ष 10 सबसे अधिक आबादी वाले देशों की सूची 2021 संस्करण के समान रही, जिसमें संख्या और स्थिति में थोड़ा बदलाव आया!

लेख में प्रस्तुत की जा रही जानकारी में 37 मिलियन निवासियों के साथ जापान के टोक्यो ने दुनिया के सबसे बड़े शहर के रूप में अपनी स्थिति बनाए रखी, जबकि भारत की राजधानी दिल्ली दूसरे और चीन का शंघाई शहर तीसरे स्थान पर रहे!

दुनिया के 10 सबसे बड़े शहर जनसंख्या की दृष्टि से | Top 10 largest cities in the world by population 2022
दुनिया के 10 सबसे बड़े शहर जनसंख्या की दृष्टि से | Top 10 largest cities in the world by population 2022


TOTAL COOKING द्वारा प्रस्तुत लेख में हम आपको जनसंख्या के हिसाब से दुनिया के शीर्ष 10 सबसे बड़े शहर-Top 10 biggest city in the world by population (Top 10 largest cities in the world by population 2022) जनसंख्या के हिसाब से दुनिया के शीर्ष 10 बड़े शहरों की जानकारी बताएंगे!

आज के समय में जनसँख्या कितनी बढ़ चुकी हैं आप सभी जानते हैं! किसी भी देश की जनसंख्या में बढ़ोतरी होने की वजह से वहां पर जरूरतमंद सुविधाओं की कमी भी होती है! लेकिन इंसान उन सुविधाओं को प्राप्त करने के लिए बड़े बड़े शहरों में रहने के लिए चला जाता हैं! इसी वजह से कई शहरों मे अत्याधिक जनसँख्या पाई जाती हैं!


क्या आप जानते हैं की समस्त विश्व में कौन कौन से ऐसे शहर हैं जो की जनसँख्या के मुताबिक़ सबसे बड़े शहर माने जाते हैं? आज हम आपको इस लेख के माध्यम से Top 10 Largest Cities In The World के बारे में बहुत सी दिलचस्प जानकारी बताएंगे!

आइए अब जानते हैं, साल 2022 में दुनिया के शीर्ष 10 सबसे अधिक जनसंख्या/आबादी वाले शहरों की पूरी सूची!

Top 10 Largest Cities In The World 2022 by Population List  | सबसे अधिक जनसंख्या वाले दुनिया के 10 सबसे बड़े शहर की सूची 2022

1.टोक्यो (जापान)- Tokyo, Japan (Population 2022: 37,274,000)

2.दिल्ली (भारत)- Delhi, India (Population 2022: 32,065,760)

3.शंघाई (चीन)- Shanghai, China (Population 2022: 28,516,904)

4.सौ पाउलो (ब्राज़ील)- São Paulo, Brazil (Population 2022: 22,478,116)

5.मैक्सिको सिटी (मैक्सिको)- Mexico City, Mexico (Population 2022: 22,429,800)

6.ढाका (बांग्लादेश)- Dhaka, Bangladesh (Population 2022: 22,085,140)

7.केरो (इजिप्ट)- Cairo, Egypt (Population 2022: 21,750,020)

8.बीजिंग (चीन)- Beijing, China (Population 2022: 21,333,332)

9. मुम्बई (भारत)- Mumbai, India (Population 2022: 20,961,472)

10.ओसाका (जापान)- Osaka, Japan (Population 2022: 19,059,856)

10 Biggest City in the World by Population:

1.टोक्यो (जापान)- Tokyo, Japan


दुनिया के 10 सबसे बड़े शहर जनसंख्या की दृष्टि से | Top 10 largest cities in the world by population 2022


•टोक्यो शहर  विश्व भर में जनसंख्या के आधार पर पहले पायदान पर है!

•टोक्यो जापान के होन्शू द्वीप पर बसा हुआ है और यह शहर बाकी शहरों के मुक़ाबले बहुत विकसित है!

•टोक्यो को जापान की राजधानी के नाम से भी जाना जाता है! इस शहर को दुनिया का सबसे बड़ा शहर माना जाता है!

टोक्यो शहर का क्षेत्रफल: टोक्यो शहर करीब के 2,188 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल में फैला हुआ एक शहर हैं!

टोक्यो शहर की जनसंख्या: टोक्यो शहर की जनसंख्या लगभग 86 लाख है, जबकि टोक्यो क्षेत्र में 1.28 करोड़ और उपनगरीय क्षेत्रों को मिलाकर यहाँ अनुमानित 3.7 करोड़ (करीब 37,274,000) लोग रहते हैं!

•सन 1868 में टोक्यो को जापान की राजधानी बनाया गया था!

2.दिल्ली (भारत)- Delhi, India


दुनिया के 10 सबसे बड़े शहर जनसंख्या की दृष्टि से | Top 10 largest cities in the world by population 2022


•दिल्ली शहर विश्व भर में जनसंख्या के आधार पर दूसरे पायदान पर है!

•दिल्ली का पुराना नाम इंद्रप्रस्थ था और दिल्ली भारत के मध्य भाग में स्थित है!

•दिल्ली भी भारत के सबसे विकसित शहरों में से एक माना जाता है!

दिल्ली शहर का क्षेत्रफल: दिल्ली करीब 1,484 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में फैला हुआ एक बड़ा शहर है!

दिल्ली शहर की जनसंख्या: दिल्ली शहर की जनसँख्या 32,065,760 है!  जनसँख्या के मुताबिक समस्त विश्व में दिल्ली को दूसरा सबसे बड़ा शहर माना जाता है!

•12 दिसंबर 1911 को दिल्ली को भारत की राजधानी घोषित किया गया था इससे पहले भारत की राजधानी कोलकाता को माना जाता था!

3.शंघाई (चीन)- Shanghai, China


दुनिया के 10 सबसे बड़े शहर जनसंख्या की दृष्टि से | Top 10 largest cities in the world by population 2022


•शंघाई शहर विश्व भर में जनसंख्या के आधार पर तीसरे पायदान पर है!

•शंघाई को चीन का सबसे अधिक आबादी वाला शहर है! और इसे जनसँख्या के अनुसार विश्व का तीसरा सबसे बड़ा शहर माना जाता है!

•शंघाई को केवल जनसँख्या के अनुसार ही नहीं बल्कि अर्थव्यवस्था के अनुसार भी चीन का सबसे बड़ा शहर माना जाता है!

शंघाई शहर का क्षेत्रफल: शंघाई शहर करीब 6,340.5 वर्ग किलोमीटर के बड़े क्षेत्रफल में फैला हुआ है!

शंघाई शहर की जनसंख्या: शंघाई शहर की जनसँख्या करीब 28,516,904 ​​है जो की बहुत अधिक है!

•शंघाई शहर को "The Pearl of Orient" के नाम से भी जाना जाता है!

4.साओ पाउलो (ब्राज़ील)- São Paulo, Brazil


दुनिया के 10 सबसे बड़े शहर जनसंख्या की दृष्टि से | Top 10 largest cities in the world by population 2022


•साओ पाउलो शहर विश्व भर में जनसंख्या के आधार पर चौथे पायदान पर है!

•साओ पाउलो को ब्राज़ील का सबसे बड़ा और विकसित शहर माना जाता है! दुनिया में सबसे बड़े क्षेत्र में से एक साओ पाउलो की गिनती भी की जाती है!

•साओ पाउलो की स्थापना करीब सन 1554 में हुई थी!

साओ पाउलो शहर का क्षेत्रफल: साओ पाउलो शहर करीब 1521 वर्ग किलोमीटर जितने बड़े क्षेत्रफल में फैला हुआ है!

साओ पाउलो शहर की जनसंख्या: इस शहर की आबादी करीब 22,478,116 है! इस शहर को अमेरिका के महानगरों में से जनसँख्या के अनुसार दूसरा सबसे बड़ा महानगर माना जाता है!

•साओ पाउलो शहर को ब्राज़ील की वित्तीय राजधानी के नाम से भी जाना जाता है!

5.मेक्सिको सिटी (मेक्सिको)- Mexico City, Mexico


दुनिया के 10 सबसे बड़े शहर जनसंख्या की दृष्टि से | Top 10 largest cities in the world by population 2022


•मेक्सिको सिटी विश्व भर में जनसंख्या के आधार पर पांचवें पायदान पर है!

•मेक्सिको सिटी को मेक्सिको की राजधानी के नाम से भी जाना जाता है! इस शहर को मेक्सिको का सबसे बड़ा शहर भी बताया जाता है!

•मेक्सिको सिटी को वहां की स्थानीय भाषा स्पेनिश में सिउदाद दे मेहिको (Ciudad de México) भी कहा जाता है!

मेक्सिको सिटी का क्षेत्रफल: मेक्सिको सिटी करीब 1,485 वर्ग किलोमीटर के बड़े क्षेत्र में फैला हुआ शहर है!

मेक्सिको सिटी की जनसंख्या: मेक्सिको सिटी की जनसँख्या करीब 22,429,800 ही है!

•मेक्सिको सिटी विश्व की सबसे ऊँची राजधानियों में भी शुमार है!

दुनिया के 10 सबसे बड़े शहर जनसंख्या की दृष्टि से | Top 10 Largest Cities In The World by population

6.ढाका (बांग्लादेश)- Dhaka, Bangladesh



दुनिया के 10 सबसे बड़े शहर जनसंख्या की दृष्टि से | Top 10 largest cities in the world by population 2022


•ढाका शहर विश्व भर में जनसंख्या के आधार पर छठे पायदान पर है!

•ढाका शहर गंगा नदी के तट पर बसा हुआ शहर हैं!

•ढाका को बांग्लादेश का सबसे बड़ा शहर माना जाता है और बांग्लादेश की राजधानी भी ढाका ही है!

•इस शहर की जनसंख्या बांग्लादेश में सबसे अधिक हैं और इस शहर को सबसे अधिक भीड़ भाड़ वाला शहर भी माना जाता है!

ढाका शहर का क्षेत्रफल: ढाका शहर करीब 304 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में फैला हुआ है!

ढाका शहर की जनसंख्या: ढाका शहर की जनसंख्या करीब 22,085,140 है!

•ढाका को 1972 में बांग्लादेश की राजधानी बनाया गया था! 17वीं सदी में मुग़ल सलतनत के दौरान इस शहर को जहांगीर नगर के नाम से भी जाना जाता था!

7.कैरो (इजिप्ट)- Cairo, Egypt


दुनिया के 10 सबसे बड़े शहर जनसंख्या की दृष्टि से | Top 10 largest cities in the world by population 2022


•कैरो शहर विश्व भर में जनसंख्या के आधार पर सातवें पायदान पर है!

• कैरो शहर काहिरा नील नदी के किनारे पर बसा हुआ है और इस शहर को अफ्रीका का सबसे बड़ा नगर माना जाता है!

कैरो शहर का क्षेत्रफल: कैरो शहर करीब 3,085 वर्ग किलोमीटर जितने बड़े क्षेत्रफल में फैला हुआ है!

कैरो शहर की जनसंख्या: कैरो शहर की जनसँख्या करीब 21,750,020 है!

8.बीजिंग (चीन)- Beijing, China


दुनिया के 10 सबसे बड़े शहर जनसंख्या की दृष्टि से | Top 10 largest cities in the world by population 2022


•बीजिंग शहर विश्व भर में जनसंख्या के आधार पर आठवें पायदान पर है!

•बीजिंग को चीन की राजधानी भी कहा जाता है! यह शहर चीन के उत्तरपूर्वी भाग में स्थित है!

•शंघाई के बाद बीजिंग चीन का ऐसा दूसरा शहर है जो सबसे अधिक जनसँख्या वाला शहर है!

बीजिंग शहर का क्षेत्रफल: बीजिंग शहर करीब 16,411 वर्ग किलोमीटर जितने बड़े क्षेत्र में फला हुआ शहर है! 

बीजिंग शहर की जनसंख्या: बीजिंग की जनसँख्या करीब  21,333,332 है!

•बीजिंग शहर को चीन का राजनैतिक केंद्र भी बताया जाता है! इस महानगर को करीब 18 जिलों में बाँटा गया है!

•सन 1828 से पहले इस शहर को विश्व का सबसे बड़ा नगर माना जाता था!

9.मुंबई (भारत)- Mumbai, India

•मुंबई शहर विश्व भर में जनसंख्या के आधार पर नौवें पायदान पर है!

•मुंबई शहर अरब सागर से घिरा हुआ है और मुंबई को भारत देश की वित्तीय राजधानी के नाम से भी जाना जाता है! सिनेमा उद्योग से जुड़े इस शहर को सपनों के शहर के नाम से भी जाना जाता है! 

मुंबई शहर का क्षेत्रफल: मुंबई शहर करीब 603.4 वर्ग किलोमीटर में जितने बड़े क्षेत्र में फैला हुआ है!

मुंबई शहर की जनसंख्या: शहर की जनसँख्या करीब 20,961,472 है। इस शहर की जनसँख्या दिन प्रति दिन बढ़ती जा रही हैं!

•मुंबई शहर को पहले बॉम्बे के नाम से भी जाना जाता था!

•मुंबई शहर की स्थापना 1507 में की गयी थी! यह शहर बहुत ही खूबसूरत जगह हैं!

10.ओसाका (जापान)- Osaka, Japan

•ओसाका शहर विश्व भर में जनसंख्या के आधार पर दसवें पायदान पर है! साथ ही यह जापान का दूसरा सबसे बड़ा शहर हैं!

•ओसाका को जापान का आर्थिक केंद्र भी माना जाता है और इसकी गिनती जापान के प्रमुख शहरों में की जाती हैं!

ओसाका शहर का क्षेत्रफल: ओसाका शहर करीब 223 वर्ग किलोमीटर जितने बड़े क्षेत्र में फैला हुआ है!

ओसाका शहर की जनसंख्या: ओसाका शहर की जनसँख्या 19,059,856 के करीब हैं! 

•ओसाका शहर को जापान की फ़ूड कैपिटल के नाम से भी जाना जाता हैं!

FAQ: Top 10 Largest Cities In The World by Population से सम्बंधित अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

Q.विश्व में सबसे बड़ा शहर कौन सा हैं ?
Ans: टोक्यो, विश्व में सबसे बड़ा शहर टोक्यो को माना जाता है जो की जापान की राजधानी हैं और यहाँ अनुमानित 3.7 करोड़ (करीब 37,274,000) लोग रहते हैं!

Q.किस शहर को भारत की वित्तीय राजधानी के नाम से जाना जाता है ?
Ans: मुंबई

Q.The Pearl of Orient नाम से कौन से शहर को जाना जाता हैं ?
Ans: शंघाई शहर

Q.दिल्ली की जनसँख्या कितनी हैं ? और यह शहर कितने क्षेत्रफल में फैला हुआ हैं ?
Ans: दिल्ली की जनसँख्या करीब 32,065,760 है और यह शहर करीब 1,484 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ हैं!

Q.ढाका के बारे में कुछ जानकारी बताइये ?
Ans: ढाका के बारे में संक्षिप्त जानकारी:
•ढाका को बांग्लादेश का सबसे बड़ा शहर माना जाता है! 

•बांग्लादेश की राजधानी भी ढाका ही है!

•ढाका शहर गंगा नदी के तट पर बसा हुआ हैं!

•ढाका शहर की जनसंख्या बांग्लादेश में सबसे अधिक हैं! और इस शहर को सबसे अधिक भीड़ भाड़ वाला शहर माना जाता है!

•ढाका शहर की जनसंख्या करीब 22,085,140 है!

•ढाका में अधिकतर गन्ने,चाय एवं धान का व्यापर किया जाता है!

•ढाका विश्व में जनसंख्या के आधार पर जारी सूची में छठा सबसे बड़ा शहर है!


यह भी पढ़े:

क्लाउड कंप्यूटिंग क्या है? जाने विस्तार से

टाइप्स ऑफ़ क्लाउड कंप्यूटिंग इन हिंदी

क्लाउड कंप्यूटिंग में करियर कैसे बनाएं?

क्लाउड कंप्यूटिंग में नौकरियों के प्रकार








दोस्तों आपको TOTAL COOKING द्वारा प्रस्तुत की गई,   दुनिया के 10 सबसे बड़े शहर जनसंख्या की दृष्टि से | Top 10 largest cities in the world by population 2022 in Hindi की जानकारी  कैसी लगी कमेंट करके जरूर बताएं! यदि आपका कोई सुझाव हो तो भी कमेंट जरूर करें और यदि आप यहां पर अपनी मनपसंद व्यंजन की रेसिपी चाहते हैं तो नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में कमेंट करके जरूर बताएं, हम कोशिश करेंगे उसकी रेसिपी प्रस्तुत करें! यदि आपको जानकारी अच्छी लगी तो शेयर जरूर करें!


यह भी पढ़ें: 

Top 10 Food Companies In India 2021 in Hindi

Top 10 Desi Ghee Brands in India Hindi me

Top 10 Best Masala-Spices Brands in India Hindi me 

Top 10 Indian Dishes Name in Hindi



यह भी पढ़े:

अस्वीकरण:


TOTAL COOKING की HEALTH TIPS कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों से बातचीत और प्रकाशक द्वारा विस्तृत अध्ययन के बाद तैयार किए जाते हैं! संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है! उपरोक्त लेख में उल्लेखित जानकारी को किसी प्रकार की शारीरिक संबंधी समस्या केे उपयोग में लाने हेतु  चिकित्सीय परामर्श जरुर लें!


 सूप के शौकीन यह भी ट्राई करें:

यह भी ट्राई करें:

हिमाचली स्टाइल अरबी के पत्रोडे रेसिपी की आसान घरेलू विधि वीडियो के साथ


यदि आपका कोई सुझाव हो तो मुझे ईमेल करें और मेरे द्वारा बताई गई जानकारी व रेसिपी की ईमेल पाने के लिए मुझे, मेरे ब्लॉग पर दिए गए फॉलो बाय ईमेल (FOLLOW BY EMAIL) ऑप्शन पर क्लिक करके सदस्यता ले सकते हैं और आपके इनबॉक्स में मेरे द्वारा पोस्ट की गई व्यंजनों की रेसिपी व हिमाचली संस्कृति एवं धरोहर से जुड़ी ऐतिहासिक जानकारी पा सकते हैं!

यह भी पढ़े: होटल प्रबंधन संस्थान के छात्रों के लिए


टोटल कुकिंग भारतीय शाकाहारी/मांसाहारी व्यंजन, हिमाचली व्यंजन, एक्सप्लोर हिमाचल, बेकरी, कॉन्टिनेंटल, सामान्य जानकारी आदि के बारे में है! हम आपको सीधे हमारे किचन से लघु वीडियो और स्टेप बाय स्टेप फोटो रेसिपी प्रदान करते हैं! दिलचस्प रेसिपी सीखें और अपनी प्रतिक्रिया हमारे साथ साझा करें!

TOTAL COOKING is all about Indian veg/non- veg recipes, Himachali Dishes, Explore Himachal, Bakery, Continental, General Information etc. We provide you with short videos and step by step photo recipes straight from our kitchen. Learn interesting recipes and share your feedback with us.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Advertisement