Chaitra Navratri 2022: कल से शुरू होंगे चैत्र नवरात्रि? जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त व पूजा विधि

Chaitra Navratri 2022:  जानें कलश स्थापना का मुहूर्त, मंत्र, नवरात्रि की तिथियां और पूजा विधि

भारतीय हिंदू पंचांग के अनुसार Chaitra Navratri 2022, चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होगी और नवमी तक चलती है! दशमी तिथि को पारण होता है! साल 2022 में चैत्र नवरात्रि दो अप्रैल से शुरू होंगे! इस बार की नवरात्रि में मातारानी जी अश्व पर सवार होकर आएंगी! चैत्र नवरात्र के साथ ही नवसंवत्सर (New year) 2079 का भी प्रारंभ होगा! ज्योतिषाचार्यों के अनुसार नवसंवत्सर विकास कार्यों, आर्थिक स्थिति और करियर के लिए बहुत शुभ एवम फलदायक होगा!

Chaitra Navratri 2022: कल से शुरू होंगे चैत्र नवरात्रि? जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त व पूजा विधि
Chaitra Navratri 2022: कल से शुरू होंगे चैत्र नवरात्रि? जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त व पूजा विधि


TOTAL COOKING द्वारा प्रस्तुत GENERAL INFORMATION लेख में हम आपको साल 2022 में शुरू होने वाले चैत्र नवरात्रि की संपूर्ण जानकारी बताएंगे!

 
साल 2022 में चैत्र नवरात्रि दो अप्रैल से शुरू होंगे और नवरात्रि में मातारानी जी अश्व पर सवार होकर आएंगी!नवरात्रि का समापन रविवार को हो रहा है और मातारानी जी की विदाई महिष (भैंसे) की सवारी पर होगी और देवलोक वापस लौट जाएंगी!


हिंदू पंचांग के अनुसार, नवसंवत्सर 2079 के राजा शनि राजा होंगे और बृहस्पति मंत्री होंगे क्योंकि जिस दिन से चैत्र नवरात्र का प्रारंभ होता है, उसके देव ही अधिपति यानी राजा होते हैं!


चैत्र नवरात्रि 2022: घट (कलश) स्थापना का शुभ मुहूर्त

नवरात्रि के पहले दिन की जाने वाली कलश स्थापना को घटस्थापना भी कहते है! चैत्र नवरात्रि और नवसंवत्सर 2079 कल से शुरु होगा! नवरात्रि घटस्थापना (कलश- स्थापना) का शुभ मुहूर्त 02 अप्रैल 2022 शनिवार को सुबह 06 बजकर 10 मिनट से 08 बजकर 29 मिनट तक रहेगा!


घट (कलश) स्थापना:

प्रतिपदा यानी नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा की पूजा के साथ की जाती है!


चैत्र नवरात्रि 2022: घट (कलश) स्थापना की सामग्री

•चैत्र नवरात्रि में घटस्थापना (कलश- स्थापना) के लिए आप मिट्टी का कलश या तांबे का कलश इस्तेमाल कर सकते है!

•मिट्टी का कलश या तांबे का कलश बिल्कुल साफ होना चाहिए जिसे जौ बोने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा! 

•मिट्टी का कलश भरने के लिए शुद्ध जल (थोड़ा सा गंगाजल भी डाल लें)! 

•घट (कलश) स्थापना की सामग्री के लिए रोली, मौली, पूजा में काम आने वाली साबुत सुपारी, कलश में रखने के लिए सिक्का भी चाहिए!

•आम के पत्ते, कलश ढकने के लिए ढक्कन (मिट्टी का या तांबे का)!

•कलश के ढक्कन में रखने के लिए साबुत चावल, ज्योति के लिए गाय का घी, नारियल, लाल कपड़ा, फूल माला, फल तथा मिठाई, दीपक, धूप-अगरबत्ती!


चैत्र नवरात्रि 2022: घट (कलश) स्थापना का मंत्र

ऊं ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे नम:
या
ऊं दुं दुर्गायै नम:


नवरात्रि घट (कलश) स्थापना कैसे करें:

•कलश की स्थापना करने से पहले उस जगह को गंगाजल छिड़क कर पवित्र कर लें तथा घर में स्थापित मंदिर के उत्तर-पूर्व दिशा में करनी चाहिए!

 
•कलश को मां की चौकी (लकड़ी की) लगाकर ही स्थापित करना चाहिए!  फिर चौकी पर लाल रंग से स्वास्तिक बनाकर कलश को स्थापित करें!

 
•कलश में आम का पत्ता रखें और इसे जल (और थोड़ा सा गंगाजल) डालकर भर दें!


•कलश में एक सुपारी, कुछ सिक्के, दूर्वा, हल्दी की एक गांठ  डालें!

 
•कलश के मुख पर एक नारियल के ऊपर लाल वस्त्र लपेट कर रखें!

 
•चावल यानी अक्षत से अष्टदल बनाकर मां दुर्गा की प्रतिमा रखें!

 
•कलश स्थापना के साथ अखंड ज्योति (दीपक) की स्थापना भी की जाती है!

 
•कलश स्थापना के बाद मां शैलपुत्री की पूजा करें! हाथ में थोड़े से लाल फूल और चावल लेकर मां शैलपुत्री का ध्यान करके मंत्र जाप करें और फूल और चावल मां के चरणों में अर्पित करें!

 
•मां शैलपुत्री के लिए गाय के घी से बने भोग बनाएं और मां को अर्पित करें! 


चैत्र नवरात्रि 2022: नवरात्रि की तिथियां एवम दिन

1. पहला नवरात्रि दिन (प्रतिपदा) घटस्थापना, मां शैलपुत्री पूजा: 2 अप्रैल 2022


2. दूसरा नवरात्रि दिन (द्वितीया) मां ब्रह्मचारिणी पूजा: 3 अप्रैल 2022


3. तीसरा नवरात्रि दिन (तृतीया) मां चंद्रघंटा पूजा: 4 अप्रैल 2022


4. चौथा नवरात्रि दिन (चतुर्थी) मां कूष्मांडा पूजा: 5 अप्रैल 2022


5. पांचवा नवरात्रि दिन (पंचमी) मां स्कंदमाता पूजा: 6 अप्रैल 2022


6. छटा नवरात्रि दिन (षष्ठी) मां कात्यायनी पूजा: 7 अप्रैल 2022


7. सातवां नवरात्रि दिन (सप्तमी) मां कालरात्रि पूजा: 8 अप्रैल 2022


8. अष्टमी नवरात्रि दिन (अष्टमी) मां महागौरी: दुर्गा महा अष्टमी पूजा, 9 अप्रैल 2022


9. नवमी नवरात्रि दिन (रामनवमी) मां सिद्धिदात्री: नवरात्रि पारण, 10 अप्रैल 2022


Chaitra Navratri 2022: कल से शुरू होंगे चैत्र नवरात्रि? जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त व पूजा विधि
चैत्र नवरात्रि 2022: नवरात्रि की तिथियां एवम दिन






दोस्तों आपको TOTAL COOKING द्वारा प्रस्तुत की गई, Chaitra Navratri 2022: कल से शुरू होंगे चैत्र नवरात्रि? जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त व पूजा विधि, जानकारी कैसी लगी कमेंट करके जरूर बताएं! यदि आपका कोई सुझाव हो तो भी कमेंट जरूर करें और यदि आप यहां पर अपनी मनपसंद व्यंजन की रेसिपी चाहते हैं तो नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में कमेंट करके जरूर बताएं, हम कोशिश करेंगे उसकी रेसिपी प्रस्तुत करें! यदि आपको जानकारी अच्छी लगी तो शेयर जरूर करें!


अस्वीकरण:

जब तक अन्यथा उल्लेख नहीं किया गया, तब तक TOTAL COOKING ब्लॉग साइट पर प्रदर्शित छवियों के लिए कोई श्रेय नहीं लेता है! सभी दृश्य सामग्री का कॉपीराइट उसके सम्माननीय स्वामियों के पास है! जब भी संभव हो हम मूल स्रोतों से वापस लिंक करने का प्रयास करते हैं! यदि आप किसी भी चित्र के अधिकार के स्वामी हैं, और नहीं चाहते कि वे TOTAL COOKING पर दिखाई दें, तो कृपया हमसे संपर्क करें और उन्हें तुरंत हटा दिया जाएगा! हम मूल लेखक, कलाकार या फोटोग्राफर को उचित विशेषता प्रदान करने में विश्वास करते हैं!

TOTAL COOKING की HEALTH TIPS कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों से बातचीत और प्रकाशक द्वारा विस्तृत अध्ययन के बाद तैयार किए जाते हैं! संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है! उपरोक्त लेख में उल्लेखित जानकारी को किसी प्रकार की शारीरिक संबंधी समस्या केे उपयोग में लाने हेतु  चिकित्सीय परामर्श जरुर लें!



यह भी पढ़े: 





यदि आपका कोई सुझाव हो तो मुझे ईमेल करें और मेरे द्वारा बताई गई जानकारी व रेसिपी की ईमेल पाने के लिए मुझे, मेरे ब्लॉग पर दिए गए फॉलो बाय ईमेल (FOLLOW BY EMAIL) ऑप्शन पर क्लिक करके सदस्यता ले सकते हैं और आपके इनबॉक्स में मेरे द्वारा पोस्ट की गई व्यंजनों की रेसिपी व हिमाचली संस्कृति एवं धरोहर से जुड़ी ऐतिहासिक जानकारी पा सकते हैं!


यह भी पढ़े: 


टोटल कुकिंग भारतीय शाकाहारी/मांसाहारी व्यंजन, हिमाचली व्यंजन, एक्सप्लोर हिमाचल, बेकरी, कॉन्टिनेंटल, सामान्य जानकारी आदि के बारे में है! हम आपको सीधे हमारे किचन से लघु वीडियो और स्टेप बाय स्टेप फोटो रेसिपी प्रदान करते हैं! दिलचस्प रेसिपी सीखें और अपनी प्रतिक्रिया हमारे साथ साझा करें!

TOTAL COOKING is all about Indian veg/non- veg recipes, Himachali Dishes, Explore Himachal, Bakery, Continental, General Information etc. We provide you with short videos and step by step photo recipes straight from our kitchen. Learn interesting recipes and share your feedback with us.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Advertisement